जायकेदार पालक कढ़ी

Last Updated 06 Apr 2010 03:28:00 PM IST

सामग्री: 250 ग्राम पालक, 100 ग्राम बेसन, 100 ग्राम दही, 1 बड़ा चम्मच तेल, 2 चुटकी हींग, एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा, 4-5 कली लहसुन (कटा हुआ), दो खड़ी लाल मिर्च, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक (स्वादानुसार), हरा धनियां ( बारीक कटा हुआ )।


विधि: पालक की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ करके डंठल तोड़ कर निकाल दें। पालक के पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह तीन-चार बार धुल लें। फिर पालक के पत्तों को बारीक काट लें।

अब दही को अच्छी तरह फेंट लें। इस दही में बेसन डालकर मिक्स करें। अब इस पेस्ट में पानी डाल कर पतला घोल बना लें।
मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। इसमें हींग और जीरे का तड़का डालें। फिर लहसुन और खड़ी लाल मिर्च डाल दें। इसके बाद हल्दी पाउडर डालें। अब इसमें कटा हुआ पालक और थोड़ा सा पानी डाल कर ढक दें। इसे धीमी आंच पर 10 मिनट पकने दें।
अब पकी हुई पालक में बेसन का घोल डालकर तेज आंच पर इसे पकायें। इसे लगातार चलाते रहे। 10 मिनट बाद इसमें नमक और लाल मिर्च डालें। अब गैस धीमी करके 10 मिनट तक पकाएं।

जायकेदार पालक कढ़ी तैयार है। रोटी और चावल के साथ सर्व करने से पहले इसे हरा धनिया से सजाना ना भूलें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment